close
सामग्री पर जाएँ

मकाउ

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
मकाउ
  • 澳門
  • Macau
विशेष प्रशासनिक क्षेत्र
मकाउ का ध्वज
ध्वज
मकाउ
प्रतीक
चीन में अवस्थिति
चीन में अवस्थिति
सम्प्रभु राज्यImage चीन
सबसे बड़ा पैरिशनाॅसा सेन्योरा दे फ़ातिमा
क्षेत्रफल
  कुल119.3 kमी2 (46.1 वर्ग मील)
अधिकतम उच्चता (अलतो दे कोलोन)172.4 मी॰ (566 फीट)
जनसंख्या
  अनुमान (2024)7,12,651
  घनत्व20,300/किमी2 (53,000/मील2)
अन्य
  आधिकारिक भाषाएँ
समय मण्डलMST (यूटीसी+8)
दूरभाष कोड+853
ISO 3166 कोड
  • MO
  • CN-MO
इंटरनेट TLD
  • .mo
  • [[.hk|.澳門]]
  • [[.hk|.澳门]]

मकाउ (चीनी: 澳門, पुर्तगाली: Macau) चीन का एक विशेष प्रशासनिक क्षेत्र है। और यह उसके दो विशेष प्रशासनिक क्षेत्र में से एक है, हांगकांग दूसरा क्षेत्र है। मकाउ पर्ल नदी डेल्टा की पश्चिमी ओर स्थित है, इसकी सीमायें गुआंग्डोंग प्रांत से उत्तर में मिलती हैं और दक्षिण और पूर्व में दक्षिण चीन सागर है। मकाओ के प्रमुख उद्योगों में वस्त्र, इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण और खिलौने और पर्यटन शामिल है, यह सब मिलकर इसे विश्व के सबसे धनी शहरों मे से एक बनाते हैं। यहां व्यापक श्रेणी के होटल, रिसॉर्ट, स्टेडियम, रेस्तरां और जुआघर हैं। विशेष प्रशासनिक क्षेत्र के रूप में, मकाओ की खुद की कानून व्यवस्था, टेलीफोन कोड, पुलिस बल होने के साथ अपनी मुद्रा भी है।

मकाओ चीन का पहला और अंतिम यूरोपीय उपनिवेश है। पुर्तगाली व्यापारियों सबसे पहले यहां 16 वीं शताब्दी में आकर बसे और तब से लेकर 20 दिसम्बर 1999 तक जब इसे चीन को हस्तांतरित किया गया मकाउ का प्रशासन पुर्तगालियों के अधीन रहा। एक चीनी- पुर्तगाली संयुक्त घोषणा के अनुसार हस्तांतरण के पचास साल बाद तक यानि कम से कम 2049 तक मकाउ को एक उच्च स्तर की स्वायत्तता प्राप्त रहेगी। एक देश दो प्रणाली व्यवस्था के अन्तर्गत मकाओ की रक्षा और विदेश संबंधों का उत्तरदायित्व चीन का होगा जबकि, मकाओ अपना विधि तंत्र, पुलिस बल, आर्थिक तंत्र, सीमाशुल्क नीति, आप्रवासन नीति पर नियंत्रण करने के साथ विभिन्न अन्तरराष्ट्रीय संगठनो और घटनाओं मे अपना प्रतिनिधि स्वतंत्र रूप से भेजेगा। वास्को जोएकिम रोचा विएरा, 85, पुर्तगाली सैन्य अधिकारी, चीफ ऑफ स्टाफ (1976-1978) और मकाऊ के गवर्नर (1992-1999)।

साँचा:चीन के प्रशासनिक विभाग