फ्राँस एक एकात्मक संवैधानिक गणतंत्र है जिसका प्रमुख क्षेत्र और अधिकतम आबादी पश्चिमी यूरोप में स्थित है लेकिन उसके कुछ क्षेत्र अमेरिका, हिंद महासागर और प्रशांत महासागर में भी हैं ǀ



फ्राँस की राजधानी पॅरिस है, उसकी भाषा फ्रेंच है और मुद्रा यूरो है ǀ उसका नारा स्वतंत्रता, समानता और भाईचारा है ǀ और उसके ध्वज में तीन ऊर्ध्वाधर पट्टे हैं जो क्रमशः नीले, सफेद और लाल रंग के होते हैं ǀ
६५,८००,००० के आबादी वाला (जनवरी २०११) यह देश, २००९ में बाज़ार विनिमय दर पर बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में पाँचवे स्थान पर था ǀ उसकी पूंजीवादी अर्थव्यवस्था ने, जिसमे राज्य का हस्तक्षेप काफ़ी है, उसे विभिन्न क्षेत्रों में: कृषि, एरोनॉटिक्स, मोटर गाड़ियाँ, लक्जरी सामान, पर्यटन और परमाणु; विश्व नेताओंमें से एक बनाया है ǀ



