क्रोएशिया
क्रोएशिया गणराज्य Republika Hrvatska | |
|---|---|
राष्ट्रगान: Lijepa naša domovino (हमारी प्यारी मातृभूमि) | |
क्रोएशिया (गहरा हरा) की अवस्थिति – यूरोपीय महाद्वीप (हरा & गहरा धूसर) में | |
| राजधानी एवं सबसे बड़ा शहर | ज़ाग्रेब 45°48′47″N 15°58′39″E / 45.81306°N 15.97750°E |
| राजभाषा(एँ) | क्रोएशियाई |
| नृजातीय समूह (2021) | |
| धर्म (2021) |
|
| निवासीनाम | क्रोएशियाई |
| सरकार | एकात्मक संसदीय गणराज्य |
| ज़ोरान मिलानोविच | |
| आंद्रे प्लेंकोविच | |
• संसद अध्यक्ष | गोर्दान यांद्रोकोविच |
| इतिहास | |
| 7वीं शताब्दी ई. | |
| 925 | |
• हंगरी के साथ एकीकरण | 1102 |
| 1 जनवरी 1527 | |
• ऑस्ट्रिया-हंगरी से समाप्ति | 29 अक्टूबर 1918 |
• यूगोस्लाविया की स्थापना | 4 दिसंबर 1918 |
| 9 मई 1944 | |
• स्वतंत्रता की घोषणा | 25 जून 1991 |
| क्षेत्रफल | |
• कुल | 56,561[2] kमी2 (21,838 वर्ग मील) 12वाँ) |
• जल क्षेत्र (%) | 1.09 |
| जनसंख्या | |
• 2023 आकलन | |
• 2021 जनगणना | |
• जनघनत्व | 68.4/किमी2 (177.2/मील2) (152वाँ) |
| GDP (PPP) | 2025 प्राक्कलन |
• कुल | |
• प्रति व्यक्ति | |
| GDP (सांकेतिक) | 2025 प्राक्कलन |
• कुल | |
• प्रति व्यक्ति | |
| HDI (2023) | अत्युच्च · 41वाँ |
| मुद्रा | यूरो (€) (EUR) |
| समय मंडल | UTC+1 (CET) |
| UTC+2 (CEST) | |
| दूरभाष कोड | +385 |
| ISO 3166 कोड | HR |
| इंटरनेट TLD | |
क्रोएशिया (क्रोएशियाई: Hrvatska) दक्षिण पूर्व यूरोप में पानोनियन प्लेन, और भूमध्य सागर के बीच बसा एक देश है। देश का दक्षिण और पश्चिमी किनारा एड्रियाटिक सागर से मिलता है। देश की राजधानी और सबसे बड़ा शहर ज़ाग्रेब है, जो तट से भीतर स्थित है। एड्रियाटिक सागर के किनारे कई हज़ार द्वीप हैं, इस समुद्र के किनारे पर्यटन के लिए उपयुक्त परिस्थितियाँ हैं।
पूर्व यूगोस्लाविविया के देश इनके पड़ोसी हैं जैसे - उत्तर में स्लोवेनिया और हंगरी, उत्तर पूर्व में सर्बिया, पूर्व में बोस्निया और हर्ज़ेगोविना और दक्षिण पूर्व में मोंटेंग्रो से इसकी सीमाएं मिलती हैं। एड्रियाटिक सागर के पार इटली है (350 km) जिसका द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान यहाँ उपस्थिति थी। यहाँ के निवासी मुख्यतः क्रोएट हैं जो अपने आपको ह्राओत कहते हैं। यहाँ की भाषा भी पूर्वी स्लाविक वर्ग में आती है।
आज जिसे क्रोएशिया के नाम से जाना जाता है, वहां सातवीं शताब्दी में क्रोट्स ने कदम रखा था। उन्होंने राज्य को संगठित किया। तामिस्लाव प्रथम का 925 ई. में राज्याभिषेक किया गया और क्रोएशिया राज्य बना। राज्य के रूप में क्रोएशिया ने अपनी स्वायत्तता करीबन दो शताब्दियों तक बरकरार रखी और राजा पीटर क्रेशमिर चतुर्थ और जोनीमिर के शासन के दौरान अपनी ऊंचाई पर पहुंचा। वर्ष 1102 में पेक्टा समझौता के माध्यम से क्रोएशिया के राजा ने हंगरी के राजा के साथ विवादास्पद समझौता किया। वर्ष 1526 में क्रोएशियन संसद ने फ्रेडिनेंड को हाउस ऑफ हाब्सबर्ग से सिहांसन पर आरुढ़ किया। 1918 में क्रोएशिया ने आस्ट्रिया-हंगरी से अलग होने की घोषणा कर यूगोस्लाविया राज्य में सहस्थापक के रूप में जुड़ गया। द्वितीय विश्व युद्ध के समय नाजियों ने क्रोएशिया के क्षेत्र पर कब्जा जमा स्वतंत्र राज्य क्रोएशिया की स्थापना की। युद्ध खत्म होने के बाद क्रोएशिया दूसरे यूगोस्लाविया के संस्थापक सदस्य के रूप में शामिल हो गया। 25 जून 1991 में क्रोएशिया ने स्वतंत्रता की घोषणा करते हुए संप्रभु राज्य बन गया।[7]
भूगोल
[संपादित करें]
मध्य में पहाड़ी और तट पर एड्रियाटिक का महत्वपूर्ण स्थान है। औसत तापमान -३ से १८ डिग्री तक रहता है। भूमध्य सागर के किनारे होने से तटीय इलाक़ों में भूमध्यसागरीय जलवायु है।
क्षेत्र
महत्वपूर्ण शहर
सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ "Share of Croats in Croatia increases as census results published". 22 September 2022.
- ↑ "Hrvatska". Croatian Encyclopedia। Lexicographic Institute Miroslav Krleža।
- ↑ "POPULATION ESTIMATE OF THE REPUBLIC OF CROATIA, 2023". podaci.dzs.hr. 8 Sep 2023. अभिगमन तिथि: 1 July 2024.
- ↑ साँचा:Croatian Census 2021
- 1 2 3 4 "World Economic Outlook Database, April 2025 Edition. (Croatia)". www.imf.org. International Monetary Fund. 24 April 2025. अभिगमन तिथि: 24 April 2025.
- ↑ "Human Development Report 2025" (PDF). United Nations Development Programme. 6 May 2025. 6 May 2025 को मूल से पुरालेखित (PDF). अभिगमन तिथि: 6 May 2025.
- ↑ "क्रोएशिया के बारे में कितना जानते हैं आप". BBC Hindi. 20 जुलाई 2018 को मूल से पुरालेखित.
{{cite web}}: Cite has empty unknown parameter:|dead-url=(help)
| यह लेख एक आधार है। जानकारी जोड़कर इसे बढ़ाने में विकिपीडिया की मदद करें। |