close
सामग्री पर जाएँ

लातविया

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
लातविया गणराज्य

Latvijas Republika
लातविया का कुल चिह्न
कुल चिह्न
राष्ट्रगान: Dievs, svētī Latviju!
(ईश्वर, लातविया का भला करे)
लातविया की अवस्थिति
राजधानी
एवं सबसे बड़ा शहर
रीगा
56°57′N 24°6′E / 56.950°N 24.100°E / 56.950; 24.100
राजभाषा(एँ)लातवियाई
नृजातीय समूह
(2022)[1]
धर्म
(2018)[2]
सरकारएकात्मक संसदीय गणराज्य
एडगर्स रिंकेविक्स
एविका सिलीना
 अध्यक्ष
दाइगा मिएरीना
विधानमंडलसाएमा
स्वतंत्रता 
 घोषणा
18 नवंबर 1918
 स्वीकृत
26 जनवरी 1921
7 नवंबर 1922
1940
 पतन
21 अगस्त 1991
क्षेत्रफल
 कुल
64,589 kमी2 (24,938 वर्ग मील) 122वाँ)
 जल क्षेत्र (%)
2.09 (2015)[3]
जनसंख्या
 2022 आकलन
Neutral decrease 18,42,226[4] (146वाँ)
 जनघनत्व
29.6/किमी2 (76.7/मील2)
GDP (PPP)2024 प्राक्कलन
 कुल
वृद्धि $78.421 अरब[5] (104वाँ)
 प्रति व्यक्ति
वृद्धि $41,730[5] (51वाँ)
GDP (सांकेतिक)2024 प्राक्कलन
 कुल
वृद्धि $45.466 अरब[5] (96वाँ)
 प्रति व्यक्ति
वृद्धि $24,193[5] (42वाँ)
गिनी (2021)negative increase 35.7[6]
मध्यम
HDI (2022)वृद्धि 0.879[7]
अत्युच्च · 37वाँ
मुद्रायूरो (€) (EUR)
समय मंडलUTC+2 (EET)
 ग्रीष्मकालीन (DST)
UTC+3 (EEST)
दूरभाष कोड+371
ISO 3166 कोडLV
इंटरनेट TLD.lv

लातविया (लातवियाई: Latvija) उत्तर यूरोप में स्थित एक देश है और उन तीन बाल्टिक गणराज्यों में से एक है जिनका द्वितीय विश्व युद्ध के बाद भूतपूर्व सोवियत संघ में विलय कर दिया गया। इसकी सीमाएं लिथुआनिया, एस्टोनिया, बेलारूस और रूस से मिलती हैं। यह आकार की दृष्टि से एक छोटा देश है और इसका कुल क्षेत्रफल ६४,५८९ वर्ग किमी और जनसंख्या २२,३१,५० (२००९) है।[8]

लातविया की राजधानी है रीगा जिसकी अनुमानित जनसंख्या है ८,२६,०००। कुल जनसंख्या का ६०% लातवियाई मूल के नागरिक है और लगभग ३०% लोग रूसी मूल के हैं। यहाँ की आधिकारिक भाषा है लातवियाई, जो बाल्टिक भाषा परिवार से है। यहाँ की आधिकारिक मुद्रा है लात्स

लात्विया को १९९१ में सोवियत संघ से स्वतंत्रता मिली थी। १ मई, २००४ को लातविया यूरोपीय संघ का सदस्य बना। यहाँ के वर्तमान राष्ट्रपति हैं - वाल्डिस ज़ाट्लर्स।

तेरहवीं से सोलहवीं शताब्दियों तक लातविया लिवोनिया और कौरलैंड तक फैला हुआ था और प्रुसीयाई राजाओं के अधीन था। सत्रहवीं सदी में लातविया पर पोलैंड और स्वीडन ने अधिकार कर लिया।

अठारहवीं सदी में, न्येस्ताद की संधि के बाद लिवोनिया और कौरलैंड रूसी साम्राज्य का भाग बन गए। इसकी सरकार कौरलैंड और लिवोनिया दोनो से मिलकर बनीं थी।

रूसी गृहयुद्ध के दौरान (१९१७-१९२२), लातविया के अधिकांश सैन्य वाहिनियों ने जर्मनी के विरुद्ध बोल्शेविक के पक्ष में युद्ध किया था। लातविया पहली बार १९१८ में एक स्वतन्त्र राष्ट्र के रूप में अस्तित्व में आया।

दूसरे विश्व युद्ध के दौरान, इसपर प्रथम बार (दो अन्य बाल्टिक गणराज्यों के साथ) सोवियत संघ ने आक्रमण किया और बाद में नाज़ी जर्मनी ने और अंततः १९४४ में सोवियत संघ ने इसे संयोजित कर एक सोवियत गणराज्य बना दिया।

१९९१ में सोवियत संघ के विघटन के बाद यह एक बार फिर एक स्वतन्त्र राष्ट्र के रूप में अस्तित्व में आया। लिथुआनिया और एस्टोनिया से विलग लातविया ने स्वतंत्र राष्ट्र राष्ट्रमण्डल की सदस्यता ग्रहण नहीं की बल्कि लातविया नें यूरो-अटलान्टिक एका का चुनाव किया और अप्रैल २००४ में नाटो का सदस्य बना और १ मई २००४ को यूरोपीय संघ का।

प्रशासनिक प्रभाग

[संपादित करें]

लातविया २६ प्रशासकीय क्षेत्रों और ७ नगरीय क्षेत्रों में विभाजित है जिन्हें लातविया में क्रमशः apriņķis और lielpilsētas कहा जाता है।

Image
1 एज़्क्रौक्ल (Aizkraukle) 12 जेलगावा* (Jelgava) 23 रीज़िक्न (Rēzekne)
2 अलुक्स्न (Alūksne) 13 जुर्माला* (Jūrmala) 24 रीज़िक्न* (Rēzekne)
3 बाल्वि (Balvi) 14 क्रास्लावा (Krāslava) 25 रीगा (Rīga)
4 बौस्का (Bauska) 15 कुल्डिगा (Kuldīga) 26 रीगा* (Rīga)
5 सीसिस (Cēsis) 16 लिपजा (Liepāja) 27 साल्डस (Saldus)
6 डौगाव्पिल्स (Daugavpils) 17 लिपजा* (Liepāja) 28 टाल्सि (Talsi)
7 डौगाव्पिल्स* (Daugavpils) 18 लिम्बाज़ी (Limbaži) 29 टूकूमस (Tukums)
8 डोबील (Dobele) 19 लूड्ज़ा (Ludza) 30 वाल्का (Valka)
9 गूल्बीन (Gulbene) 20 मडोना (Madona) 31 वाल्मीरा (Valmiera)
10 जीकाब्पिल्स (Jēkabpils) 21 ओग्रे (Ogre) 32 वेन्ट्स्पिल्स (Ventspils)
11 जेलगावा (Jelgava) 22 प्रीइलि (Preiļi) 33 वेन्ट्स्पिल्स* (Ventspils)

राजनीति

[संपादित करें]

१००-सीटों वाली एकविधाई लातवियाई संसद, जिसे सैइमा (Saeima) कहा जाता है, चुनावों द्वारा प्रति चार वर्ष में चुनी जाती है। राष्ट्रपति का चुनाव सैइमा द्वारा एक अन्य चुनाव में किया जाता है और यह भी प्रति चार वर्ष में होता है। राष्ट्रपति द्वारा प्रधानमंत्री नियुक्त किया जाता है, जो अपनी मंत्रीपरिषद के साथ, कार्यकारी शाखा बनाता है, जिसे सैइमा में विश्वास मत प्राप्त करना होता है। यही संसदीय प्रणाली दूसरे विश्व युद्ध से पूर्व भी थी। सर्वोच्च सिविल सेवक १६ राज्य सचिव होते हैं।

लातविया में १८ वर्ष से ऊपर के सभी लातवियाई नागरिक संसदीय चुनावों मतदान कर सकते हैं।

राष्ट्रपति चुनाव २००७

[संपादित करें]
राष्ट्रपति चुनाव, ३१ मई २००७

वाल्डिस ज़ाट्लर्स को संसद द्वारा राष्ट्रपति चुना गया।

प्रत्याशी पक्ष में विपक्ष में
वाल्डिस ज़ाट्लर्स ५८ ४०
एइवार्स एन्ट्जि़न्स ३९ ५९

आम चुनाव

[संपादित करें]
२००६ के आम चुनाव

२००६ के संसदीय चुनावों में १९ राजनीतिक दलों में भाग लिया था। इन चुनावों में प्रधानमंत्री एइग्कार्स काल्विटिस के सत्तारूढ़ गठबंधन को जीत मिली।

संसद (Saeima), ७ अक्टूबर २००६

दल और गठबंधन मत % सीटें परिवर्तन
जनवादी दल (Tautas partija) १,७७,४८१ १९.५६ २३ +३
हरितवादी और कृषक संघ (Zaļo un Zemnieku savienība)
  • लातवियाई कृषक संघ (Latvijas Zemnieku savienība)
  • लातवियाई हरित दल (Latvijas Zaļā partija)
१,५१,५९५ १६.७१ १८ +६
नवीन युग (Jaunais Laiks) १,४८,६०२ १६.३८ १८ -८
सद्भाव केंद्र (Saskaņas centrs)
  • राष्ट्रीय सद्भाव दल (Tautas saskaņas partija)
  • लातवियाई समाजवादी दल (Latvijas Sociālistiskā partija)
१,३०,८८७ १४.४२ १७ +१७
गठबंधन दल "लातविया प्रथम" (Latvijas Pirmā partija) और "लातवियाई मार्ग" (Latvijas Ceļš)
७७,८६९ ८.५८ १० +/-०
जन्मभूमि और स्वतंत्रता के लिए (Tēvzemei un Brīvībai/LNNK) ६२,९८९ ६.९४ +१
संयुक्त लातविया में मानव अधिकार (Par cilvēka tiesībām vienotā Latvijā) ५४,६८४ ६.०३ -१९
लातवियाई सामाजिक लोकतंत्र और श्रम दल (Latvijas Sociāldemokrātiskā strādnieku partija) ३१,७२० ३.५
धरती माता (Dzimtene) १८,८६० २.०८
लातविया के लिए सभी! (Visu Latvijai!) १३,४६९ १.४८
नवीन लोकतंत्रवादी (Jaunie Demokrāti) ११,५०५ १.२७
कुल ९,०१,१७३ १००.० १००

जनमत संग्रह २००८

[संपादित करें]

अगस्त २००८ का संवैधानिक जनमत संग्रह

[संपादित करें]

२ अगस्त, २००८ को संसद को भंग करने को लेकर संविधान में संशोधन करने के लिए जनमत संग्रह हुआ। मतदान करने बाले ९६% लोगों ने इसका समर्थन किया और ३.५% लोगों ने विरोध में मतदान किया, लेकिन बहुत कम मतदान के कारण (५०% से कम) इसे रद्द कर दिया गया।

पेंशन वृद्धि के लिए अगस्त २००८ का जनमत संग्रह

[संपादित करें]

२३ अगस्त, २००३ को पेंशन वृद्धि के लिए एक जनमत करवाया गया। इसे भी कम मतदान के कारण रद्द कर देना पड़ा क्योंकि यह अभीष्ट ४,५३,७३० मतों तक नहीं पहुँच पाया था।[9] यदि जनमत इस सुझाव के पक्ष में होता तो सरकार पेंशन को वर्तमान ५० लात्स से बढ़ाकर १३५ लात्स कर देती। यह जनमत भिन्न राजनीति समाज संघ द्वारा समर्थित था, जो एक राजनैतिक दल बनना चाहता है।

जनसांख्यिकी

[संपादित करें]
नस्लीय आधार पर लातवियाई निवासी[10]
लातवियाई५९.२%
रूसी२८.०%
बेलारूसी३.७%
यूक्रेनी२.५%
पोलैण्डी२.४%
लिथुआनियाई१.३%
अन्य२.९%

२००९ के अनुमानानुसार लातविया की जनसंख्या २२,३१,५० है। २००९ की जनसंख्या अनुमान के आधार पर जन्म प्रत्याशा ७२.१५ वर्ष है। महिला जीवन प्रत्याशा है ७७.५९ वर्ष और पुरुष जीवन प्रत्याशा है ६६.५९ वर्ष।

जातीय और नस्लीय विविधता

[संपादित करें]

सदियों से लातविया एक बहुनस्लीय देश रहा है, लेकिन २०वीं सदी के दौरान विश्व युद्धों, प्रवासन और बाल्टिक जर्मनों को हटाने के कारण, यहूदी नरसंहार (हौलोकास्ट) और सोवियत अधिकरण के कारण जनसांख्यकी में बहुत परिवर्तन आया। १८९७ के रूसी साम्राज्य की जनगणना के अनुसार, लातवियाई लोग कुल १९.३ लाख की जनसंख्या का ६८.४% थे; रूसी मूल के १२%, यहूदी ७.४%, जर्मन ६.२% और पोलैण्ड मूल के ३.४%।

सबसे बड़ा धार्मिक समुदाय है ईसाई, यद्यपि केवल ७% जनसंख्या ही नियमित रूप से धार्मिक गतिविधियों में सक्रिय है। सबसे बड़े समूह हैं:
इवेंग्लिकल लूथरन चर्च ऑफ़ लातविया - ४,५०,०००
रोमन कैथोलिक - ४,५०,०००
लातवियाई ऑर्थडॉक्स - ३,५०,०००

लातवियाई भाषा, लातविया की आधिकरिक भाषा है। इस भाषा के प्रथम बोलने वालो की संख्या १४ लाख है। इसके अतिरिक्त १,५०,००० लोग अन्य देशों में इस भाषा को बोलते हैं। लातवियाई भाषा को बोलने वाले अदेशीय लोगों की संख्या अपेक्षाकृत रूप से अधिक है जो एक छोटी भाषा के लिए बहुत है। लातविया की भाषा नीति के कारण यहाँ की ८ लाख की जातीय-अल्पसंख्यक जनसंख्या में से ६०% इस भाषा को बोलते हैं। लातवियाई भाषा का उपयोग लातविया के सामाजिक जीवन में बढ़ रहा है।[11]

लातवियाई एक बाल्टिक भाषा है और यह लिथुआनियाई से सर्वाधिक मिलती-जुलती है, लेकिन दोनों परस्पर-सुबोध नहीं हैं।

सोवियत संघ का भाग रहने और बड़ी संख्या में रूसी मूल के लोगों की संख्या के कारण रूसी भाषा भी बहुत लोगों द्वारा बोली जाती है और वृद्ध पीढ़ी के अधिसंख्य लोग रूसी समझ सकते हैं।

अर्थव्यवस्था

[संपादित करें]

लातविया विश्व व्यापार संगठन (१९९९ से) और यूरोपीय संघ (२००४ से) का सदस्य है।

वर्ष २००० के बाद से लातविया की वृद्धि दर यूरोप में सर्वाधिक में से एक है। हालांकि, लातविया की मुख्यतः उपभोग-चालित वृद्धि के कारण २००८ के अंत और २००९ के आरंभ में लातवियाई जीडीपी ढह गई, जो वैश्विक आर्थिक मंदी के कारण और अधिक चपेट में आई। वर्ष २००९ के प्रथम तीन महीनों में लातवियाई अर्थव्यस्था में १८% की गिरावट आई, जो यूरोपीय संघ में सर्वाधिक थी। यूरोस्टैट डाटा के अनुसार, क्रय शक्ति के आधार पर लातविया की प्रति व्यक्ति आय २००८ में यूरोपीय संघ का ५६% थी।

जनवरी २००९ में राजधानी रीगा में आर्थिक संकट को लेकर दंगे हुए जो सरकार की कठोरता नीतियों का विरोध कर रहे थे। प्रदर्शनकारियों की माँगें थी की संसद भंग कर दी जाए, जबकि राष्ट्रपति वाल्डिस ज़ाट्लर्स ने सरकार को चेताया की यदि नागरिकों की माँगें ना मानी गईं तो समयपूर्व चुनाव कर दिया जाएगा। सरकार को आईएमएफ से ७.५ अरब यूरो प्राप्त करने के लिए वेतनों में कमी करनी पड़ी और कोसोवो से अगस्त २००९ में कुछ सैनिक हटाने पड़े।

लातविया विश्वविद्यालय, लातविया में सबसे पुराना विश्वविद्यालय है और यह राजधानी रीगा में स्थित है। डौगाव्पिल्स विश्वविद्यालय दूसरा सबसे पुराना विश्वविद्यालय है।

यहाँ यातायात का सड़क के दाँई ओर चलने का नियम है।

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. Social Statistics Department of Latvia. "Pastāvīgo iedzīvotāju etniskais sastāvs reģionos un republikas pilsētās gada sākumā". 28 September 2023 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 8 November 2021.
  2. "Latvia". 28 January 2023 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 15 October 2022.
  3. "Surface water and surface water change". Organisation for Economic Co-operation and Development (OECD). 24 March 2021 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 11 October 2020.
  4. "Latvia". The World Factbook (2026 ed.). Central Intelligence Agency. अभिगमन तिथि: 24 September 2022. (Archived 2022 edition)
  5. 1 2 3 4 "World Economic Outlook Database, April 2024 Edition. (Latvia)". IMF.org. International Monetary Fund. 10 April 2024. अभिगमन तिथि: 14 July 2024.
  6. "Gini coefficient of equivalised disposable income". Eurostat. 9 October 2020 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 22 June 2022.
  7. "Human Development Report 2023/24" (PDF) (अंग्रेज़ी भाषा में). United Nations Development Programme. 13 March 2024. 13 March 2024 को मूल से पुरालेखित (PDF). अभिगमन तिथि: 13 March 2024.
  8. उद्धरण त्रुटि: <ref> का गलत प्रयोग; सीआइए वर्ल्ड फैक्टबुक नाम के संदर्भ में जानकारी नहीं है।
  9. "लातविया का पेंशन वृद्दि संबंधी जनमत संग्रह विफल हुआ". 11 दिसंबर 2012 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 11 सितंबर 2009.
  10. "लातविया केन्द्रीय सांख्यकी ब्यूरो --वर्ष २००८ के आरंभ में नस्लीय आधार पर लातविया के निवासी". लातविया केन्द्रीय सांख्यकी ब्यूरो. अभिगमन तिथि: १२-०२-२००९. {{cite web}}: Check date values in: |accessdate= (help)[मृत कड़ियाँ]
  11. "रूसी-भाषी तेज़ी से लातबियाई अपना रहे हैं". 30 नवंबर 2009 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 11 सितंबर 2009.

बाहरी कड़ियाँ

[संपादित करें]